Railway News: छपरा जंक्शन पर रेलकर्मियों ने माइलेज दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
माइलेज बढ़ोतरी न होने से गुस्साए रेलवे कर्मचारी

छपरा। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन की छपरा शाखा ने डीजल लॉबी छपरा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सरकार द्वारा कर्मचारियों के माइलेज दरों में 25% बढ़ोतरी को लेकर की जा रही देरी और स्थानीय मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर यूनियन ने बताया कि 7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार DA 50% होते ही TA एवं माइलेज दरों में 25% की वृद्धि होना चाहिए। जबकि TA में वृद्धि कर दी गई है, माइलेज दरों में अभी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसको लेकर कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि आज पूरे देश में एनई रेलवे के सभी लॉबी के सामने इसी तरह के धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार का ध्यान मांगों की ओर आकृष्ट किया:
- किलोमीटर भत्तों को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर किया जाए।
- लोको कैब में लगे कैमरों को हटाया जाए।
- फॉग सेफ्टी डिवाइस और डेटोनेटर को इंजन में लगाना सुनिश्चित किया जाए।
- मुख्य लोको निरीक्षक को साप्ताहिक विश्राम सुनिश्चित किया जाए।
- अनावश्यक पनिशमेंट और उत्पीड़न को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आउटडोर शाखा मंत्री दिग्विजय सिंह, मैकेनिकल शाखा मंत्री शशि भूषण प्रसाद, संयुक्त शाखा मंत्री राकेश कुमार, कुणाल, शेषनाथ सिंह, संजय कुमार चौधरी, संजीव कुमार सिंह, नीरज कुमार, अजीत सिंह, जयप्रकाश कुमार, अमरनाथ सिंह (शाखा अध्यक्ष), विनय कुमार सिंहा, शिव शंकर कुमार, सतीश कुमार, फागू राम समेत अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए और यदि आवश्यक हो तो आगे भी समुचित आंदोलन जारी रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



