
छपरा। सारण में एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां भैंस की चोरी करने आये बदमाशों ने महिला की गोली मारकर मौत का घाट उतार दिया। घटना सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र छितरचक गांव की है। मृत महिला की पहचान छितरचक गांव निवासी अमोद राय की 40 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में परिजनों बताया कि रात्रि में आधा दर्जन से अधिक की संख्या में भैंस चोरी करने के लिए बदमाश आये थे और दरवाजे पर बांधी गयी भैंस की चोरी कर रहे थे तभी छत पर सोई सुनैना देवी नींद खुल गयी और वह चोरों का विरोध करने लगी।
इस दौरान महिला ने बदमाशों से एक बदमाश को पहचान लिया और कहा कि मैनें तुमको पहचान लिया है। सुबह सबको बता दूंगी। तभी बदमाशों ने महिला को गोली मार दी और एक भैंस लेकर फरार हो गया। गोली लगने के बाद महिला की मौत घटना स्थल पर हीं हो गयी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पहलेजा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं इस मामले में पहलेजा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस इस मामले की जांच गहनता से कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन



