राजनीति

सारण की बेटियों ने खेलो इंडिया वूमेन्स लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन कर 4 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीता

छपरा। मुजफ्फरपुर के खेल भवन में 22 और 23 फरवरी को आयोजित खेलो इंडिया वूमेन्स लीग 2025 में सारण जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले ने कुल 4 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में विकास सिंह ने कोच की भूमिका निभाई, जबकि सारण जिला वूशू संघ के सचिव एवं NIS सर्टिफाइड कोच विनय पंडित और राष्ट्रीय निर्णायक वरुण कुमार निर्णायक की भूमिका में रहे। सारण की बेटियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। इस जीत से जिले के खेल विकास को नई दिशा मिलेगी।

सारण की विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक विजेता:

  • सुप्रिया कुमारी (अमनौर, पिता- बिजेश्वर सिंह)
  • अनामिका कुमारी (पिता- अनिल सिंह)
  • रिंकी कुमारी (मशरक, पिता- भूषण सिंह)
  • दीपशिखा कुमारी (पिता- अमरनाथ महतो)

कांस्य पदक विजेता:

  • सपना कुमारी (पिता- स्व. शर्मा राम)
  • गुड़िया कुमारी (पिता- छठू साह)
  • सुहानी कुमारी (छपरा, पिता- बलिराम राम)

सहभागिता करने वाली खिलाड़ी:

  • रितु कुमारी (पिता- उपेंद्र सिंह)
  • शांति कुमारी (पिता- सुबोध सिंह)
  • परी कुमारी (दिघवारा, पिता- रोशन सिंह)

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button