मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल का M.M.S वीडियो हुआ Viral
डेस्क। जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर से विवादित सुर्खियों मे है। बता दें की इंटरनेट पर एक आपत्तीजनक विडियो वायरल हो रहा है और ये विडियो मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल का बताया जा रहा है।
लेकिन अब कुल्हड़ पिज्जा के मालिक सहज अरोरा ने इस Kulhad Pizza Couple Viral MMS Video पर चुप्पी तोड़ी है और वीडियो को फेक बताया है। उन्होंने कहा कि वीडियो को बनाने के लिए AI Technology का उपयोग किया गया है। वीडियो में चेहरों को बदला गया है। उन्होंने जालंधर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही उन्होंने लोगों से वीडियो डिलीट करने की मांग की है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक MMS Viral हो रहा है, जिसको लेकर कहाजा रहा था कि वह Kulhad Pizza Couple का है। लेकिन कुल्हड़ पिज्जा के मालिक Sahaj Arora ने इस Viral Video मामले पर चुप्पी तोड़ी है और वायरल हो रहे वीडियो को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
कुल्हड़ पिज्जा के मालिक सहज अरोरा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया जिसमे उन्होंने ऐसे सभी दावों को नकार दिया जो उनको लेकर सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने जालंधर के पुलिस थाने में उन्होने शिकायत दर्ज करा दी है।
इसके अतिरिक्त, कुल्हड़ पिज्जा के मालिक ने सभी लोगों से गुजारिश की है कि कोई भी इस वीडियो को शेयर न करे, अन्यथा साथ ही ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस वीडियो को हटा दें।
Kulhad Pizza Couple का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। कुछ समय पहले, यह जोड़ा तब सुर्खियों में आया था जब भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक ग्राहक के साथ उनकी बहस हो गई थी। इससे पहले यह जोड़ा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रचार करने को लेकर सुर्खियों में आया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



