
छपरा। छपरा विधानसभा क्षेत्र (118) से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी के समर्थन में मंगलवार को शहर के स्नेही भवन में एनडीए के कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा, जदयू, लोजपा, आरएलएम और हम पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती, बूथ-स्तर पर समन्वय, प्रचार रणनीति और मतदाताओं से सीधे संवाद बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एनडीए के घटक दल एकजुट हैं और छपरा सीट पर छोटी कुमारी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर छपरा के वर्तमान विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन की गंगा बही है। जनता अब भी उसी भरोसे के साथ एनडीए के पक्ष में है।
जदयू के एमएलसी डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि यह चुनाव विचारधारा बनाम अवसरवाद का है, और छपरा की जनता विकास की राजनीति करने वालों के साथ खड़ी है। जदयू जिलाध्यक्ष वैधनाथ प्रसाद सिंह विकल, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, आरएलएम, लोजपा और हम पार्टी के कई जिला पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की अपील की।
बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर छोटी कुमारी को विजयी बनाने का संकल्प लिया, साथ ही एनडीए की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रण किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



