Special Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, कोलकता का सफर होगा आसान

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से यात्रा करनेवाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। अब मऊ-कोलकता विशेष ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 05096/05095 मऊ-कोलकाता- मऊ विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन अवधि का विस्तार मऊ से 22 जुलाई से 23 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा कोलकाता से 23 जुलाई से 24 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को 10 फेरों के लिए तथा संचलन समय में संशोधन किया गया है।
रेलवे ने समय में किया परिवर्तन
05096 मऊ-कोलकाता विशेष गाडी 22 जुलाई से 23 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संशोधित समयानुसार मऊ जं. से 13.20 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 14.12 बजे, सलेमपुर से 14.45 बजे, भटनी से 15.02 बजे, भाटपार रानी से 15.17 बजे, मैरवा से 15.35 बजे, सीवान से 16.00 बजे, एकमा से 16.22 बजे, छपरा से 17.10 बजे, दिघवारा से 17.45 बजे, सोनपुर से 18.50 बजे, हाजीपुर से 19.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.47 बजे, बरौनी से 21.20 बजे, किऊल जं. से 22.42 बजे, जमुई से 23.05 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.50 बजे, जसीडीह से 01.28 बजे, मधुपुर से 01.54 बजे, चितरंजन से 02.37 बजे, आसनसोल 03.45 बजे, दुर्गापुर से 04.17 बजे, बर्द्धमान से 05.38 बजे, बैण्डेल से 06.30 बजे तथा नैहाटी से 07.30 बजे छूटकर कोलकाता 08.50 बजे पहुँचेगी।
कोलकता से प्रत्येक गुरूवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ विशेष गाड़ी 23 जुलाई से 24 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को संशोधित समय कोलकाता से 13.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 14.10 बजे, बैण्डेल से 14.36 बजे, बर्द्धमान से 15.38 बजे, दुर्गापुर से 16.38 बजे, आसनसोल 17.13 बजे, चितरंजन से 17.38 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, जसीडीह से 18.44 बजे, झाझा से 20.50 बजे, जमुई से 21.17 बजे, किऊल जं. से 21.52 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 00.15 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.00 बजे, हाजीपुर से 01.55 बजे, सोनपुर से 02.07 बजे, दिघवारा से 02.32 बजे, छपरा से 04.10 बजे, एकमा से 04.47 बजे, सीवान से 05.20 बजे, मैरवा से 05.47 बजे, भाटपार रानी से 06.07 बजे, भटनी से 06.30 बजे, सलेमपुर से 06.52 बजे तथा बेलथरा रोड से 07.27 बजे छूटकर मऊ जं. 08.40 बजे पहुँचेगी।
19 कोच के साथ चलेगी ये ट्रेन
इस गाडी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



