Chhapra News: राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी, 3 महीने का राशन मिलेगा एक साथ
आपदा से पहले सरकार की तैयारी पक्की, राशन वितरण का बदला तरीका

छपरा। मानसून की दस्तक और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्यभर के राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने मई से अगस्त तक के राशन का अग्रिम वितरण कराने का निर्णय लिया है, जिससे मौसम जनित आपदा की स्थिति में भी लोगों को खाद्य संकट का सामना न करना पड़े।
प्रधान सचिव ने जारी किया निर्देश
विभाग के प्रधान सचिव द्वारा सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर वितरण की तिथियां तय कर दी गई हैं। लाभुकों को इस बार तीन महीने का राशन एक साथ मिलेगा, ताकि बाढ़ जैसी आपात स्थितियों में भी खाद्य आपूर्ति बनी रहे।
यह रहेगा वितरण का शेड्यूल:
- जून माह का राशन → 21 से 31 मई के बीच
- जुलाई माह का राशन → 1 से 15 जून के बीच
- अगस्त माह का राशन → 15 से 30 जून के बीच
जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि तय समयसीमा में सभी लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए और किसी भी वितरण केंद्र पर अव्यवस्था या लापरवाही की स्थिति न बने।
आपदा पूर्व तैयारी का हिस्सा है यह कदम
हर साल बाढ़ की स्थिति में कई गांवों का संपर्क कट जाता है, जिससे राशन वितरण बाधित हो जाता है। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह अग्रिम वितरण प्रणाली लागू की है, जो राज्य सरकार की आपदा प्रबंधन नीति के तहत एक प्रभावी पहल मानी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



