अब छपरा जंक्शन पर मात्र 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, प्लेटफॉर्म पर लगे दो स्टॉल

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर भारतीय रेल द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों को खाने-पीने की सामग्री इकोनॉमिकल दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है । लम्बी दूरी की ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु सामान्य द्वितीय श्रेणी कोचों के सामने ही इकोनॉमी मील तथा पानी के स्टॉल लगाये जा रहे हैं, जिससे सामान्य द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को खाने-पीने की सामग्री उनके कोच के पास ही उपलब्ध हो सके। भारतीय रेल पर 100 स्टेशनों पर 150 इकोनॉमी मील काउंटर संचालित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, वाराणसी मंडल के बनारस, छपरा जं., सीवान जं. एवं मऊ जं. स्टेशनों पर इकोनॉमी मील यात्रियों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
यह इकोनॉमी मील रू. रुपया के मात्र के अंतर्गत 07 पूरी (175 ग्राम), सूखी आलू की सब्जी (150 ग्राम) एवं अचार (12 ग्राम) बेहतर क्वालिटी पेपर बाॅक्स के साथ उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अचार के साथ लेमन राइस (200 ग्राम), अचार के साथ कर्ड राइस (200 ग्राम), अचार के साथ टैमरिंड राइस (200 ग्राम) एवं अचार के साथ दाल खिचड़ी (200 ग्राम) में से कोई एक रुपया . 20/- मात्र वुडेन चम्मच के साथ एल्युमिनियम फॉयल कैसरोल में उपलब्ध है।स्नैक्स/कॉम्बो मील रू. 50/- मात्र के अंतर्गत स्नैक्स/कॉम्बो मील (350 ग्राम) क्षेत्रीय व्यंजन कैसरोल में उपलब्ध है।
इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा अनुभव कराने के क्रम में सभी स्टेशनों पर शुद्ध पेय जल की उपलब्धता हेतु पर्याप्त व्यवस्था की गई है। वाराणसी मड़ल के विभिन्न स्टेशनों पर 25 अदद वाटर वेण्डिंग मशीने लगाई गयी हैं जिसमें वाराणसी मंडल के छपरा जं. पर 04, सीवान जं. पर 03, देवरिया सदर स्टेशन पर 02, भटनी जं. पर 01, बलिया स्टेशन पर 02, मऊ जं. पर 02, गाजीपुर सिटी स्टेशन पर 02, आजमगढ़ स्टेशन पर 01, बनारस स्टेशन पर 02, वाराणसी सिटी स्टेशन पर 02, बेलथरा रोड स्टेशन पर 01, सलेमपुर जं. पर 01, कप्तानगंज जं. पर 01, थावे जं. पर 01 सहित कुल 25 वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गई है तथा छपरा में 02,छपरा कचहरी में 01,सीवान में 01 तथा सुरेमनपुर 01 कुल पाँच स्टेशनों पर वाटर वेन्डिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया में है। स्टेशनों पर वाटर वेण्डिंग मशीने लगे होने से यात्रियों को कम कीमत पर शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है । इसके साथ ही मंडल के अन्य स्टेशनों पर यात्रियों के लिये शीतल पेय जल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर सहित पर्याप्त संख्या में पीने के पानी हेतु नल एवं हैंड पम्प कार्यशील हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह
छपराFebruary 22, 2026Pipa Pul Construction: रिविलगंज-सिताब दियारा के बीच बनेगा पीपा पुल, निर्माण को मिली विभागीय मंजूरी
क्राइमFebruary 22, 2026Wanted Criminal: सारण पुलिस ने मशरक का टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को किया गिरफ्तार







