देश
माफिया अतीक और अशरफ की हत्या, हमलावरों ने मीडिया कैमरों के सामने गैंगस्टर भाइयों को भूना
प्रयागराज।गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को प्रयागराज में मीडिया कैमरों के सामने गोलियों से भून दिया। बेखौफ हमलावरों ने पहले अतीक अहमद को गोली मारी और फिर अशरफ अहमद को निशाने पर लिया। दनादन हुई फायरिंग में दोनों भाई की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों धड़ाम से चारों खाने चित हो गए। बड़ी बात है कि गोलीबारी पुलिस के सामने हुई।
जब अतीक और अशरफ पर गोलियां दागी गईं तो दोनों हथकड़ी में थे। इस घटना ने उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश को हिला दिया है। अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और पुलिस-प्रशासन पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो जाएगा।
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर यूपी पुलिस ने कहा है कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। पूछताछ की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा



