छपरा से ATM बाबा गैंग के मुख्य सरगना बुलबुल मिश्रा को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, ATM काटकर 39 लाख रुपये की हुई थी चोरी

छपरा।लखनऊ पुलिस ने रिविलगंज पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर रिविलगंज के मोहब्बत परसा निवासी सुधीर कुमार मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में हाईवे पर स्थित एसबीआई के एटीएम को काटकर बदमाशों ने 39 लाख रुपए लूट लिए थे।जानकारी के मुताबिक, इस मामले का मास्टरमाइंड एटीएम बाबा और उसकी पत्नी की रेखा मिश्रा ही है। घटना की तहकीकात कर रहे क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों ने लखनऊ पुलिस के साथ मिलकर इस कांड का खुलासा किया है।
लखनऊ पुलिस ने इसके पहले एटीएम बाबा के भाई नीरज मिश्रा सहित रिविलगंज थाना क्षेत्र के राघवपुर निवासी राज तिवारी, कोपा थाना क्षेत्र के जिला गांव निवासी पंकज कुमार पांडेय उर्फ लीटर एवं बनियापुर थाना क्षेत्र के करा गांव निवासी कुमार भास्कर ओझा को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा लखनऊ पुलिस ने सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के लाकट छपरा गांव से भी एक युवक को गिरफ्तार किया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



