सारण पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

छपरा। मशरक थाना पुलिस गस्ती दल थाना क्षेत्र के एन0एच0 73 पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों को सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े हुए पाया गया। गस्ती दल द्वारा सत्यापन हेतु जब उक्त बाइक के पास पहुॅचा गया, तो बाइक सवार तीनों युवकों के द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें गस्ती दल में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया।
पूछ-ताछ एवं जॉच के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्तियों की पहचान मो0 जाहिद राजा पिता सलाउद्दीन, रविश कुमार पाल, पिता रामाशंकर भगत, सुधांसु कुमार, पिता विरेन्द्र राय सभी गांव केरवा थाना इसुआपुर के रूप में की गई तथा जांच के दौरान यह बात प्रकाश में आई की उक्त बाइक चोरी की है, जिसे ये लोग बेचने जा रहे थे।
तत्पश्चात मशरक पुलिस टीम द्वारा उक्त बाइक को जप्त कर पकड़ाये हुए तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में मशरक थाना पुलिस ने कांड सं0-535 / 22 दर्ज कर तीनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



