छपरा में DM ने इंटर परीक्षा के दौरान एक वीक्षक को किया निलंबित, रूम से चिट-पूर्जा बरामद

छपरा : इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा, 2025 के अवसर पर जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ. कुमार आशीष ने आज सदर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शिवजन्म राय कॉलेज, शेरपुर में एक वीक्षक के कक्ष में परीक्षार्थियों से चिट पुर्जा बरामद होने की शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया। जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को उक्त वीक्षक को निलंबित करने तथा उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई आरंभ करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी केंद्राधीक्षकों और संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







