वाराणसी से छपरा तक लिच्छवी एक्सप्रेस में चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान, 136 यात्री पकड़े गए

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के अंतर्गत विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस में वाराणसी से छपरा के बीच यह अभियान संचालित किया गया।
इस अभियान में वाराणसी मंडल की रेड टीम, आईसीपी टीम, तथा टिकट ट्रेन मैनिंग दल के 10 टिकट जांच कर्मचारियों ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से मिलकर गहन जांच की। जांच के दौरान बिना टिकट और अनियमित रूप से यात्रा कर रहे कुल 136 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल 63,490 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
रेल प्रशासन के अनुसार, यह अभियान बिना टिकट यात्रियों पर नियंत्रण पाने और रेलवे राजस्व की सुरक्षा हेतु चलाया गया था। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में मार्च 2025 में ही ऐसे ही अभियानों के तहत 26,845 यात्रियों से जुर्माना वसूलते हुए कुल 1.77 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई थी। वहीं, पूरे वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3,38,880 यात्रियों से कुल 21.61 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इस सफलता पर मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने समस्त टिकट जांच कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए बधाई दी और भविष्य में और अधिक मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के चलते संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे यह स्पष्ट है कि रेलवे की यह मुहिम जागरूकता फैलाने में सफल रही है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा से पूर्व अपना टिकट अवश्य लें और रेल नियमों का पालन करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि ऐसे आकस्मिक टिकट जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



