सारण का लाल अश्वनी चौहान बना नेवी में लेफ्टिनेंट
छपरा। सारण जिले के प्रखंड अंतर्गत जखुआ गांव निवासी आर्मी मेडिकल कोर के सूबेदार अंगद सिंह एवं गृहिणी चंदा सिंह का पुत्र अश्वनी चौहान नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनकर घर परिवार सहित पूरे गांव एवं जिले का नाम रौशन किया है। दादा सकलदेव सिंह भी आर्मी (मेडिकल) से रिटायर्ड हैं। अश्वनी का प्राथमिक शिक्षा गांव के ही अरविंद पब्लिक स्कूल से हुआ उसके बाद उसका सिलेक्शन सैनिक स्कूल गोपालगंज में हो गया।
ग्रामीणों का कहना है की अश्वनी बचपन से लेकर आज तक अपने मृदुभाषी स्वभाव एवं शिष्टाचार से गांव के लोगो का दिल जीत जाता है, घर परिवार सहित गांव के लोग भी अश्विनी को मिठाई खिलाकर लेफ्टिनेंट बनने की बधाई दी, पिता अंगद सिंह, माता चंदा देवी, भाई अभिनंदन सिंह, ने गांव में घर-घर जाकर सबको मिठाईयां बाटी, कामेश्वर सिंह, उमेश सिंह, अवधेश सिंह, सुरेश सिंह, उपेंद्र सिंह, बबलू सिंह, अरविंद सिंह, भूषण सिंह, गजेंद्र सिंह, अमर सिंह, शैलेंद्र सिंह, रोहित सिंह, राहुल सिंह, भवानी सिंह राणा एवं नाना रमेश सिंह सबने अश्विनी के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



