छपरा में घटिया सड़क निर्माण पर बड़ा एक्शन, ठेकेदार 3 साल के लिए ब्लैकलिस्टेड
छपरा-01 कार्य प्रमंडल की दो ग्रामीण सड़कों में अनियमितता

छपरा। ग्रामीण विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले संवेदक पर सख्त कदम उठाया है। छपरा-01 कार्य प्रमंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के तहत बन रही दो सड़कों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद संबंधित संवेदक को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
इस कार्रवाई से निर्माण एजेंसियों के बीच स्पष्ट संदेश गया है कि मानकों से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सारण के इन दो सड़कों के निर्माण में सामने आयी लापरवाही
विभागीय जांच में सामने आया कि पेरारी से हरिजन टोला चमरहिया और नंदलाल सिंह कॉलेज से हरिजन टोला बेलदारी तक बनने वाली सड़कों के निर्माण में प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया गया। निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन करते हुए घटिया सामग्री के उपयोग और तकनीकी दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई, जिससे परियोजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए।
संवेदक को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने संवेदक से स्पष्टीकरण मांगा था और सभी साक्ष्यों के साथ जवाब देने का अवसर भी दिया गया। हालांकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया। बिहार ठेकेदारी निबंधन नियमावली, 2007 के प्रावधानों के तहत अभियंता प्रमुख द्वारा विधिवत आदेश जारी करते हुए संवेदक को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।
ग्रामीण कार्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में चल रही सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं तय मानकों और समयसीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि आम जनता को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक जीवन मिल सके।
इस कार्रवाई को विभाग की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के रूप में देखा जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



