करियर – शिक्षाछपरा

Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती

बनियापुर में 14 मार्च को विशेष नियोजन शिविर

छपरा। सारण जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आने वाला है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा 14 मार्च 2026 (शनिवार) को विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर ग्राम पंचायत राज भुसाव के पंचायत भवन हंसराजपुर कला (NH-331 के निकट), प्रखंड बनियापुर में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। इस नियोजन शिविर में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा लगभग 200 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सहायक निदेशक (नियोजन) भरत जी राम ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। शिविर में प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी

क्रमकंपनी का नामपद का नामयोग्यताआयु सीमारिक्तियांवेतन/स्टाइपेंडजॉब लोकेशन
1Distil Education & Technology Pvt. Ltd.Apprenticeship / Student TraineeITI पास (टेक्निकल ट्रेड) व 12वीं18–27 वर्ष (केवल पुरुष)100₹16,225 – ₹20,995 प्रतिमाहग्रेटर नोएडा (CNH Industrial – New Holland Agriculture)
2Avsar HR Services Pvt. Ltd.Production Operator / Technical Operator / Manufacturing Operator10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, ITI, B.Tech18–30 वर्ष (पुरुष/महिला)100₹17,000 – ₹22,000 + OTबेंगलुरु, तमिलनाडु, पुणे

अधिकारियों के अनुसार Distil Education & Technology Pvt. Ltd. द्वारा “सीखो और कमाओ योजना” के तहत चयनित प्रशिक्षुओं को तीन वर्षों का निःशुल्क डिप्लोमा करने का अवसर भी मिलेगा। इसके साथ ही युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में काम करते हुए व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का भी मौका मिलेगा।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी

नियोजन शिविर में भाग लेने वाले युवाओं को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे

  • 10वीं / 12वीं / आईटीआई का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बायोडाटा
  • पासपोर्ट साइज फोटो (4)
  • बैंक पासबुक

सहायक निदेशक (नियोजन) भरत जी राम ने बताया कि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं तक इस अवसर की जानकारी पहुंचाने के लिए सभी समाचार पत्रों और मीडिया माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा युवा इस रोजगार शिविर का लाभ उठा सकें।

प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे तय समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियोजन शिविर स्थल पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button