छपरा में मोबाइल के चार्जर से गला घोंटकर 3 साल के मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छपरा। सारण में एक तीन साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक सरसों के खेत में मिला। मृतक की पहचान सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार राय के 3 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे मोबाइल के चार्जर से गला घोंटने का मामला हो सकता है।
महिला का वीडियो था मृतक के माँ पास
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हत्या की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। हालांकि, शुरुआती जांच में यह पता चला है कि आरोपी पक्ष की किसी महिला का पर्सनल वीडियो मृतक की मां के पास था, जिसे वह आस-पड़ोस के लोगों को दिखा रही थी। इस मुद्दे को लेकर दोनों परिवारों के बीच पांच दिन पहले विवाद हुआ था। आरोपी पक्ष ने महिला को वीडियो वायरल न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों परिवारों के बीच मारपीट और गाली-गलौज भी हुई थी, हालांकि स्थानीय स्तर पर मामले को शांत कर दिया गया था।
सरसो के खेत में मिला शव
मृतक के दादा पुलिस राय ने बताया, “मेरा पोता शनिवार शाम से लापता था। हमने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह जानकारी मिली कि किसी ने उसे मार दिया है और उसका शव सरसों के खेत में पड़ा है। उसके गले में निशान थे और शव देखकर लग रहा था कि किसी ने मोबाइल के चार्जर से गला घोंटकर उसकी हत्या की है।”
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया, “पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच के लिए FSL टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया है। फिलहाल, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।”
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर विचार कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







