
छपरा। शहर में मंगलवार की रात एक बड़ी घटना सामने आई, जब हथियारबंद बदमाशों ने एक नामी चिकित्सक के अपहरण की साजिश रची। हालांकि, डॉक्टर की सूझबूझ और मौके पर मौजूद लोगों की सक्रियता से अपराधियों की यह साजिश नाकाम हो गई। घटना के दौरान बदमाश डॉक्टर की कार लेकर फरार हो गए, लेकिन कुछ ही दूरी पर वाहन के पोल से टकरा जाने के बाद वे कार छोड़कर भाग निकले।
आवास के पास से हथियार के बल पर अपहरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सजल कुमार 17 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:20 बजे अपनी क्लिनिक से साधनापुरी स्थित आवास पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक चार से पांच अज्ञात अपराधकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर डॉ. सजल कुमार को जबरन उनकी ही कार में बैठा लिया। कार में उनके चालक और केयरटेकर को भी साथ बैठा लिया गया और वाहन को म्युनिसिपल चौक पार करते हुए शीशमहल होटल की ओर ले जाया गया।
बताया जाता है कि शीशमहल होटल के सामने ट्रैफिक और हलचल का फायदा उठाते हुए डॉ. सजल कुमार ने साहस दिखाया और चलती कार से कूदकर होटल की ओर दौड़ लगा दी। वहां मौजूद लोगों को देखकर अपराधी घबरा गए और तत्काल मौके से फरार हो गए। हालांकि, बदमाश चालक और केयरटेकर को कुछ दूरी तक अपने साथ ले गए।
बिजली के पोल टकराई कार
कुछ देर बाद सूचना मिली कि बदमाशों द्वारा ले जाई जा रही कार एक बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना के बाद अपराधी कार वहीं छोड़कर फरार हो गए। चालक और केयरटेकर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जाते समय अपराधियों ने डॉ. सजल कुमार के दो मोबाइल फोन अपने साथ ले लिए।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर नगर थाना कांड संख्या 734/25 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। सारण पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन एवं तकनीकी जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही संभावित अपराधियों की पहचान के लिए अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
सारण पुलिस ने आम जनता को आश्वस्त किया है कि इस वारदात में शामिल अपराधियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



