छपरा में भूखों को 5 रूपये में खिलाया जा रहा शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा सारण के द्वारा प्रत्येक रविवार को दिन के एक बजे से साहेबगंज में लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा संचालित की जा रही है।
कार्यक्रम चेयरपर्सन लायन अमर कुमार ने बताया कि अन्नपूर्णा भोजन सेवा पिछले दो वर्षों से लायंस क्लब के द्वारा भगवान बाजार में संचालित किया जा रहा है। परंतु अब इस योजना का विस्तार कर के इसका एक और सेंटर अब जायका रेस्टोरेंट के नीचे भी प्रत्येक रविवार को संचालित किया जा रहा है, जिसकी शुरुवात आठ अक्तूबर को लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल लायन डा एसके पांडे के द्वारा फीता काट कर की जा चुकी है।
इस योजना के तहत मात्र पांच रुपया में दिन का शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन जरूरतमंदों को भर पेट कराया जाता है। वहीं दीपावली के दिन भी भोजन पाने के बाद राहगीरों, रिक्शा एवं ठेला चालकों के चेहरे पर मुस्कान दिखी । लायंस क्लब छपरा सारण इस तरह से अनेकों समाज सेवा का कार्य कर हमेशा से समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहा है।
उक्त अवसर पर अध्यक्ष लायन रणधीर जायसवाल, सचिव मनीष सिन्हा, कोषाध्यक्ष वासुदेव गुप्ता, जेड सी प्रमोद मिश्रा, लायन विद्याभूषण श्रीवास्तव, डा ओ पी गुप्ता, जगदीश शर्मा, मनोज वर्णवाल, शैलेंद्र कुमार, बृजेंद्र किशोर, नवीन कुमार, साकेत श्रीवास्तव, नारायण पांडे, संदीप गुप्ता, दिलीप चौरसिया आदि सदस्यों ने सेवा कार्य किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 21, 2026क्राइमChhapra Court: दहेज के लिए बहू की हत्या, पति-देवर और सास 7 साल की सजा, 60-60 हजार रूपये जुर्माना
- July 21, 2026बिहारReels Creators: बिहार के इन्फ्लुएंसर्स के लिए सुनहरा मौका! श्रावणी मेले का वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 3 लाख रुपये
- July 21, 2026क्राइमChhapra Crime News: वाहन जांच में देशी कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार, बाइक और दो मोबाइल भी जब्त
- July 21, 2026क्राइमCyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ सारण पुलिस की मुहिम, स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को पढ़ाया डिजिटल सुरक्षा का पाठ



