
छपरा: सारण जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत एचआईवी और सिफीलिस की जांच के लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। यह अभियान 18 मार्च से 28 मार्च 2025 तक जिले के विभिन्न गांवों में चलाया गया, जिसमें कुल 4720 लोगों की जांच की गई।
जांच के आंकड़े:
- पुरुष: 2726
- महिला: 1905
- गर्भवती महिलाएं: 65
- ट्रांसजेंडर (किन्नर): 24
जांच के परिणामों के अनुसार, कुल 13 पुरुष, 4 महिलाएं, 1 गर्भवती महिला, और 1 ट्रांसजेंडर को एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा, 3 पुरुष, 3 महिलाएं, और 3 ट्रांसजेंडर सिफीलिस संक्रमित पाए गए।
सभी एचआईवी और सिफीलिस संक्रमित मरीजों का इलाज सदर अस्पताल छपरा में शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमित व्यक्तियों को उचित चिकित्सा देखभाल और परामर्श प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।
यह विशेष अभियान बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक और सिविल सर्जन सारण डॉ. सागर दुलाल सिंहा के निर्देश पर और जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के देखरेख में संचालित किया गया।
इस अभियान को सफल बनाने में एचआईवी सुपरवाइजर सह यौन रोग परामर्शी अभय दास, वरिष्ठ परामर्शी उर्मिला कुमारी, डीआरपी प्रवीर सिन्हा, जोनल सुपरवाइजर विकास मिश्रा, सीएलडब्ल्यू प्रवीण, मीणा, सीमा और सुशील जैसे अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, प्रत्येक प्रखंड के सीएचओ, एएनएम, लैब टेक्नीशियन और आशा कर्मियों ने भी इस अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
यह अभियान न केवल जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि उन लोगों को समय पर पहचान कर इलाज शुरू करने में भी मददगार साबित हुआ जो एचआईवी और सिफीलिस संक्रमण के जोखिम में थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे नियमित रूप से जांच कराएं और सुरक्षित जीवन जीने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







