छपरा के DAV पब्लिक स्कूल में बच्चों ने महापर्व छठ पूजा का किया मंचन, पारंपरिक परिधान में सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

छपरा। छपरा शहर के डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूली बच्चों ने पूरी तन्मयता से छठ महापर्व का मंचन किया। बच्चो ने अर्घ्य देने से लेकर पारण तक पूरी प्रक्रिया बेहतरीन ढंग से की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने छठ गीत गाए और छोटे बच्चों ने पारंपरिक परिधान में सूर्यदेव को अर्घ्य देकर कार्यक्रम संपन्न कराया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका चित्रा पाण्डेय और शिक्षिका अंजलि, अंकिता, पुष्पलता , अमृता सिंह अमिषा पाठक ,पिंकी, प्रांजला संग शिक्षक अनिल कुमार, रंजन , सुनील यादव संग सहायक – कर्मी अशोक, विकास और राजू कुमार, मनोरमा ने प्रमुख भूमिका निभाई।
स्कूल के प्रधानाध्यापक एस. पी. यादव ने कहा कि स्कूल में इस तरह का आयोजन करने से बच्चों में अपनी सभ्यता और संस्कृति का विकास होता है, समय समय पर स्कूल में इस तरह का आयोजन होना चाहिए। बच्चो में अपनी सभ्यता और संस्कृति का ज्ञान बचपन से होना चाहिए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी
- September 6, 2026छपराChhapra Flood: सारण में बाढ़ का बड़ा संकट, 2.33 लाख लोग प्रभावित; 155 नावें और 21 मेडिकल कैंप सक्रिय
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी



