
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ के ऑफिसियल वेबसाइट का लॉन्चिंग सारण के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के द्वारा किया गया। इस दौरान वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच प्रमोद कुमार सिंह को राजीव प्रताप रूडी के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा क्रिकेट के क्षेत्र में अंडर-19 के अनूप कुमार एवं हर्षित सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजीव प्रताप रूडी को संघ के अध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव ने अनु सिंह एवं चंदन शर्मा ने मोमेंट और साल देकर सम्मानित किया गया।
उद्घाटन भाषण संघ के अध्यक्ष इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह ने दिया धन्यवाद ज्ञापन संघ के खेल प्रतिनिधि डॉक्टर संजीव सिंह ने किया। मौके सारण के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने संघ को आश्वासन दिया की हर अच्छे क्लब को संघ के माध्यम से क्रिकेट खेलने के लिए क्रिकेट कीट एवं क्रिकेट पिच उपलब्ध कराई जाएगी एवं प्रेक्टिस पिच बनवाने की भी बात कही। इस अवसर पर रविंद्र कुमार यादव, राजू नयन शर्मा, राजेश फैशन, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, कैसर अनवर, राजेश राय, मनीष मिश्रा, आलोक राज, मोनू, अमिताभ कुमार, केदारनाथ सिंह, विनय शर्मा समेत अन्य खिलाड़ी एवं पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 2, 2026बिहारअब बिहार में बिना NOC प्रैक्टिस करेंगे दूसरे राज्यों के डॉक्टर, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
- July 2, 2026बिहारToll Tax on State Highway: अब बिहार में NH के तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टॉल टैक्स
- July 1, 2026छपरासारण में गंगा कटाव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 40 मशीनों और 500 मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर होगा काम
- July 1, 2026TechnologyWhere Is My Bus App: ऐप से यात्रियों को मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन, घर बैठे बुक होगी पसंदीदा सीट



