
छपरा : सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 6 चाकू, 3 लोहे के रॉड, 1 हेक्सा ब्लेड, 1 हथौड़ी, 1 लोहे का खंती, 1 इलेक्ट्रिक कटर मशीन (ग्राइंडर मशीन) और 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
नगर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र में चोरों और लुटेरों का एक गिरोह घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम ने क्षेत्र में विशेष गश्ती अभियान शुरू किया। गश्ती के दौरान पुलिस टीम जब महमूद चौक की ओर जाने वाली सड़क के पास पहुंची, तो देखा कि दो मोटरसाइकिल पर सवार 8 युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए सभी को घेरकर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में बड़े खुलासे
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से हथियार और चोरी के उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह चलाते हैं, जो शहरी और ग्रामीण इलाकों में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। विरोध करने पर वे लोगों पर चाकू से हमला भी करते थे।
आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि उनके गिरोह का सरगना रवि कुमार है, जो चोरी की योजनाएं बनाता था और उन्हें निर्देशित करता था। गिरोह ने नगर थाना क्षेत्र में पीएनबी बैंक, डाकबंगला रोड, भारत गन हाउस और आकाश गन हाउस में चोरी की कोशिश की थी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी ताला काटकर घुसने का प्रयास किया गया था, लेकिन अलार्म बजने के कारण वे भाग गए थे।
अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 39/25, दिनांक 5 फरवरी 2025, धारा 307/313 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते:
1. रोहन कुमार सिंह, बड़ा तेलपा नई बस्ती, सारण
2. अंकित कुमार, बड़ा तेलपा नई बस्ती, सारण
3. पंकज कुमार सिंह, रौजा पोखड़ा नई बस्ती, सारण
4. रोशन कुमार, रौजा पोखड़ा नई बस्ती, सारण
5. रितिक कुमार सिंह, बड़ा तेलपा नई बस्ती, सारण
6. कुणाल यादव, रौजा पोखड़ा नई बस्ती, सारण
7. विकास कुमार सिंह, बड़ा तेलपा नई बस्ती, सारण
8. रवि कुमार, दहियावां ब्राह्मण टोला, सारण
बरामद सामान:
6 चाकू
3 लोहे के रॉड
1 हेक्सा ब्लेड
1 हथौड़ी
1 लोहे का खंती
1 इलेक्ट्रिक कटर मशीन
2 मोटरसाइकिल
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
1. संजीव कुमार, थानाध्यक्ष नगर थाना
2. यशवंत कुमार सिंह, दिलीप कुमार, मो. चून्नुद्दीन, अजीत समेत अन्य पुलिसकर्मी
3. सुजीत कुमार-2 और साकेत बिहारी, जिला आसूचना इकाई, सारण
4. विकास कुमार, तकनीकी शाखा, सारण
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर



