छपरा
DAV पब्लिक स्कूल में मनाया गया लाल दिवस, बच्चों से करायी गयी रंग की पहचान

छपरा। शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ शिक्षिका चित्रा पाण्डेय के संरक्षण में लाल दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि रंग पहचान बच्चों के प्रारंभिक विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लाल दिवस एक उत्सव है जो बच्चे के दिमाग में लाल रंग को पहचानने में मदद करता है। इस कार्यक्रम में बच्चे लाल रंग के कपड़े पहन कर स्कूल आए।
बच्चे अपने साथ लाल रंग का खिलौना भी लाए ।बच्चे अपने टिफिन में लाल खाद्य पदार्थ जैसे खरबूजा टमाटर गाजर अनार खजूर लाए। बच्चों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका पुष्पलता, पिंकी एवं अमीषा पांडेय की अहम भूमिका रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!







