छपरा में नई-नवेली दुल्हन ने पति से कहा- पिया जी मायके घूमा दीजिए… प्रेमी के साथ होने लगी फरार

छपरा। कहते हैं कि पहले प्यार को भुला पाना आसान नहीं होता है। सारण के एक मंदिर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक नवविवाहिता शादी के बाद भी अपने पहले प्रेमी को भूल नहीं पाई। अपने प्रेम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए वह अपने प्रेमी संग फरार होने की फिराक में थी लेकिन इसी बीच उसका पति मौके पर पहुंच गया।सारण में एक नवविवाहित शादी के बाद अपने पहले प्रेमी संग फरार होने की फिराक में थी। लेकिन इसी बीच उसके पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ फरार होते रंगे हाथों पकड़ लिया।
नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ एक कार में सवार होकर फरार होने वाली थी। हालांकि पति ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी और प्रेमी को थाने लेकर चली गई।
पीड़ित पति मशरक थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने बताया कि उसकी शादी इसी साल 11 मार्च को हिंदू रीति-रिवाज के साथ तरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। पीड़ित पति ने बताया कि शादी के बाद रोजी-रोटी के लिए वह बाहर जाने वाला था। इसी बीच उसकी पत्नी ने उससे बोली कि मैं अपनी मां से मिलना चाहती हूं, मायके घुमा दीजिए।
पीड़ित पति ने आगे बताया कि अपनी स्कॉर्पियो से वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था। इसी बीच तरैया बाजार पहुंचते ही वह बोली की मंदिर में पूजा करना है। पूजा करने के बाद वह दुकान से कुछ सामान लेने साथ गई। जैसे ही वह वहां से मिठाई लेने गए, उनकी पत्नी दौड़कर एक कार में बैठ गई।
पीड़ित ने आगे बताया कि जब वह देख लिए की उनकी पत्नी किसी और के साथ जा रही थी, तो वे दौड़ कर गाड़ी का चाबी निकाल लिए। उसके बाद हो हल्ला होने पर बाजारवासियों की भीड़ लग गई।
बहरहाल अब देखना यह है कि 26 दिन की नवविवाहिता अपने पति के साथ जाती है या अपने प्रेमी के साथ। पुलिस इसमें क्या कार्रवाई करती है। पुलिस महिला के मायके वालों को सूचित की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 7, 2026क्राइमसारण में आभूषण चोरी कांड का खुलासा, चोरी का गहना खरीदने वाला सोनार समेत 4 चोर गिरफ्तार
- September 7, 2026बिहारBihar To Delhi Bus Services: बिहार से यूपी-दिल्ली की राह होगी आसान, 14 नए रूटों पर दौड़ेंगी निगम की बसें
- September 7, 2026बिहारबिहार में खनन से भर रहा सरकारी खजाना, 5 महीने में 985 करोड़ राजस्व
- September 7, 2026क्राइमबिहार में अपराधियों की काली कमाई को जब्त करेगी पुलिस, 4 हजार अपराधी-माफिया रडार पर



