Summer Special Train: गर्मी में रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात, छपरा से आनंद विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। गर्मी की छुट्टियों और अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु एक विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है। यह ट्रेन छपरा और आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच सप्ताह में एक बार चलेगी।
16 जुलाई तक चलेगी ये ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 05113 छपरा से 14 मई 2025 से 16 जुलाई 2025 तक हर बुधवार को चलाई जाएगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 05114 आनंद विहार टर्मिनल से 15 मई 2025 से 17 जुलाई 2025 तक हर बृहस्पतिवार को चलेगी। इस प्रकार कुल 10 फेरे इस विशेष ग्रीष्मकालीन सेवा के अंतर्गत संचालित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: अब अस्पतालों में क्यूआर कोड के जरिए मिलेगी दवाओं की उपलब्धता की जानकारी
ये भी पढ़ें: छपरा के रास्ते चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों से रेलवे ने हाईस्पीड का दर्जा छीना
ट्रेन में लगा है 22 कोच
यह ट्रेन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद सहित कुल 20 से अधिक स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन की कोच संरचना में एसएलआर, सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोचों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ न ले जाएं और रेलवे के नियमों का पालन करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



