छपरा के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात, जानिए टाइमिंग

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04010/04009 आनन्द विहार टर्मिनस-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनस वाया सीवान,छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 29 अक्टूबर, 05 एवं 12 नवम्बर, 2024 प्रत्येक मंगलवार को तथा जोगबनी से 31 अक्टूबर, 07 एवं 14 नवम्बर, 2024 प्रत्येक बृहस्पतिवार को 03 फेरों के लिये किया जायेगा।
04010 आनन्द विहार टर्मिनस-जोगबनी त्यौहार विशेष गाड़ी 29 अक्टूबर, 05 एवं 12 नवम्बर, 2024 को प्रत्येक मंगलवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजियाबाद से 00.36 बजे, मुरादाबाद से 03.00 बजे, चन्दौसी से 04.00 बजे, बरेली कैण्ट से 05.27 बजे, सीतापुर से 08.22 बजे, गोंडा से 11.10 बजे, बस्ती से 12.42 बजे, गोरखपुर से 14.30 बजे, देवरिया सदर से 15.20 बजे, सीवान से 16.15 बजे, छपरा से 18.45 बजे, सोनपुर से 19.57 बजे, हाजीपुर से 20.12 बजे, शाहपुर पटोरी से 20.52 बजे, बरौनी जं. से 22.25 बजे, बेगूसराय से 22.45 बजे, खगड़िया से 23.19 बजे, तीसरे दिन नवगछिया से 00.23 बजे, कटिहार से 02.10 बजे, पूर्णिया से 03.00 बजे, अररिया कोर्ट से 03.40 बजे तथा अररिया से 03.55 बजे तथा फारबिसगंज से 04.45 बजे छूटकर जोगबनी 05.20 बजे पहुँचेगी।
जोगबनी से आनंद विहार तक चलेगी :
वापसी यात्रा में, 04009 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी 31 अक्टूबर, 07 एवं 14 नवम्बर, 2024 को प्रत्येक बृहस्पतिवार को जोगबनी से 09.00 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 09.20 बजे, अररिया से 10.10 बजे, अररिया कोर्ट से 10.22 बजे, पूर्णिया से 11.20 बजे, कटिहार से 13.40 बजे, नवगछिया से 14.40 बजे, खगड़िया से 15.22 बजे, बेगूसराय से 15.52 बजे, बरौनी जं. से 16.30 बजे, शाहपुर पटोरी से 17.12 बजे, हाजीपुर से 17.55 बजे, सोनपुर से 18.07 बजे, छपरा से 20.00 बजे, सीवान से 20.40 बजे, देवरिया सदर से 21.45 बजे, गोरखपुर से 23.20 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.28 बजे, गोंडा से 01.45 बजे, सीतापुर से 05.05 बजे, बरेली कैण्ट से 08.10 बजे, चन्दौसी से 10.30 बजे, मुरादाबाद से 12.45 बजे तथा गाजियाबाद से 15.27 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 16.05 बजे पहुँचेगी।
यात्रियों के लिए लगेगा 21 कोच :
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



