Train Updates: दरभंगा–दिल्ली स्पेशल का रूट बदला, ट्रैक नवीनीकरण शुरू
दरभंगा–दिल्ली स्पेशल 19 को बदले रूट से, 20 को 30 मिनट नियंत्रित

छपरा। रेलवे प्रशासन ने देवरिया सदर स्टेशन के यार्ड में चल रहे टीटीआर (थ्रू-ट्रैक रिन्यूअल) कार्य को देखते हुए ट्रेन संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं। कार्य के दौरान सुरक्षा और सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के लिए कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य चेक कर लें।
मार्ग परिवर्तन
टीटीआर कार्य के कारण निम्न ट्रेन को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।
02569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष गाड़ी
➤ 19 नवम्बर 2025 को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग
छपरा – सीवान – कप्तानगंज होकर चलेगी।
ट्रेन नियंत्रण
02569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष गाड़ी
➤ 20 नवम्बर 2025 को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। आवश्यकता पड़ने पर रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







