Jobs: छपरा के LIC में Bima Shakhi और Insurance Advisor के पद पर निकली भर्ती
10वीं पास महिलाएं और पुरुष ले सकते हैं हिस्सा
छपरा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के सौजन्य से 29 जुलाई 2025 को एकदिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प नियोजनालय कार्यालय परिसर, बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर (काजरिया टाईल्स के सामने) में आयोजित होगा।
इस नियोजन कैम्प में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC of India), छपरा द्वारा दो विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों की सीधी बहाली की जाएगी। इनमें Bima Shakhi के 10 रिक्त पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि Insurance Advisor के 10 पदों पर महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
Railway News: बिहार में 1900KM नई रेलवे लाइन का निर्माण, पटना से शुरू हुईं 17 नई ट्रेनें |
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:
नियोजन कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आयु सीमा 18 से 70 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। यह कैम्प उन महिलाओं और पुरुषों के लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है जो वित्तीय एवं बीमा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
निबंधन अनिवार्य:
नियोजन कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल (ncs.gov.in) पर निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से स्वयं का निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो अभ्यर्थी स्वयं निबंधन नहीं कर पा रहे हैं, वे नियोजनालय कार्यालय में आकर ऑन-स्पॉट ऑनलाइन निबंधन की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। नियोजन कैम्प स्थल पर भी ऑनलाइन निबंधन की व्यवस्था की गई है।
नौकरी की टेंशन छोड़ो घर बैठे बिना किसी मेहनत के शुरू करें ये टॉप बिज़नेस, हर महीने होगी ज्यादा कमाई, देखे A TO Z जानकारी |
रोजगार की दिशा में सार्थक पहल:
सहायक निदेशक, नियोजन (अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा) ने बताया कि यह कैम्प क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे आयोजनों से निजी क्षेत्र में भी स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
अधिक जानकारी या मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नियत तिथि को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं निबंधन संख्या के साथ नियोजन कैम्प में समय से उपस्थित रहें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



