चौथा कृषि रोड मैप किसानों के लिए सिद्ध होगा वरदान : सुनिल राय

छपरा: बिहार सरकार द्वारा लगभग एक लाख तिरसठ हजार करोड रुपए का चौथा कृषि रोड मैप प्रस्तुत किए जाने पर सारण जिला राष्ट्रीय जनता दल ने हर्ष व्यक्त किया है । सारण जिला राजद अध्यक्ष सुनील राय के हवाले से जिला राजद प्रवक्ता डॉक्टर अमित रंजन ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का सब्जबाग दिखाकर तीन काले कृषि कानून ले आई वहीं बिहार सरकार ने किसानों के प्रति नेक नियत और दृढ़ इरादों का परिचय देते हुए एक लाख तिरसठ हजार करोड रुपए का कृषि रोड मैप प्रस्तुत कर दिया ।
डॉक्टर अमित रंजन ने बताया कि कृषि रोड मैप में फसलों के विविधीकरण, भंडारण बेहतर कृषि विपणन, खाद्य प्रसंस्करण आदि पर जोर दिए जाने के कारण किसानों की आय में वृद्धि होगी । वहीं चौर इलाकों के विकास, पशु अस्पताल व पशु चिकित्सा यूनिट खोले जाने से सारण समेत उत्तर बिहार के किसान विशेष रूप से लाभान्वित होंगे । राजद अध्यक्ष सुनील राय ने बतलाया कि कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी जिले के प्रत्येक किसान तक पहुँचे इसके लिए सारण राजद जन जागरूकता अभियान चलाएगी ।
किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने पर कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री जितेंद्र कुमार राय, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, एमएलसी, सारण स्नातक क्षेत्र प्रोफेसर डॉक्टर वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक डॉ रामानुज प्रसाद, सेवा यादव, डॉ दिनेश पाल, डॉ कन्हैया प्रसाद गुप्ता, सागर नौसेरवाँ, किसान अनिल आदि ने नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव को धन्यवाद दिया ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



