
छपरा। बच्चों के बीच खेल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छोटा ब्रह्मपुर में सोमवार की देर शाम तनावपूर्ण झड़प में बदल गया। इस दौरान चली गोली से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य को हल्की चोटें आईं। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।
घटना कैसे हुई
सूत्रों के मुताबिक, मोहल्ले में बच्चे आपस में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान खेल को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बड़े लोग भी शामिल हो गए और मामला झड़प में बदल गया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने आवेश में आकर हथियार से गोली चला दी, जिससे एक युवक लहूलुहान हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे भगवान बाजार थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर ने तत्काल मौके पर पहुँचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दो घंटे के भीतर ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। भगवान बाजार थाना पुलिस ने घायल के परिजन के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस का बयान
एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि “घटना आपसी विवाद से जुड़ी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आपसी विवादों को लेकर हिंसा का सहारा न लें। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल डायल 112 या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष (9031036406) से संपर्क करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



