ये तो गजब हो गया! छपरा में शादी के 4 दिन बाद दूल्हन थाना के ड्राइवर के साथ फरार

छपरा। सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव में शादी के चौथे दिन ही प्रेमी संग एक दुल्हन फरार हो गयी। फरार दुल्हन के ससुर ने मढौरा थाने में एक केस दर्ज कराया है। इसमें दुल्हन के ऊपर 17 थान जेवर और 40 हजार रुपये नकद लेकर अपने प्रेमी संग भागने का आरोप लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी और पुलिस सूत्रों के अनुसार लेरूआ निवासी मनोज यादव के पुत्र गुड्डू यादव की शादी पिछले 18 अप्रैल को चंदा निवासी योगेंद्र राय की बेटी नीतू कुमारी के साथ हुई थी। शादी को अभी चार दिन ही बीते थे कि 22 अप्रैल की रात नीतू अपने गांव के ही प्रेमी रविंद्र राय उर्फ बुलेट के साथ जेवर और नकद लेकर शादी की नीयत से भाग गई।
इस मामले में दुल्हन के ससुर मनोज यादव के बयान पर मढौरा थाने में एक केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस लड़के के साथ दुल्हन शादी के चार दिन बाद फरार हुई है वह लड़का पेशे से ड्राइवरी का काम करता है। यह ड्राइवर मढौरा के कई रसूखदार लोगों की गाड़ी चलाने के साथ-साथ कभी-कभार मढौरा थाने की भी गाड़ी चलाया करता था
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







