शादी से ठीक पहले दूल्हे की पोल खुली, पुलिस के साथ पहुंची गर्भवती प्रेमिका ने मंडप में मचाया हड़कंप
छपरा। सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में वह मंजर देखने को मिला जिसे गांववाले शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। बैंड-बाजे की गूंज, घोड़ी पर सजे दूल्हे का स्वागत और मंडप में रस्मों की तैयारियां सब कुछ एक सपने जैसा लग रहा था। लेकिन शाम ढलते ही इस सपने का अंत पुलिस सायरन की गूंज के साथ हो गया।
दिघवारा थाना क्षेत्र से आई बारात जैसे ही दरवाजे पर पहुंची, अचानक भीड़ को चीरती हुई एक युवती पुलिस टीम के साथ वहां पहुंची और सीधे मंडप में आ धमकी। युवती ने दूल्हे पर वर्षों से प्रेम संबंध का दावा ठोकते हुए सबको चौंका दिया। यही नहीं, उसने यह भी खुलासा कर दिया कि वह दूल्हे के बच्चे की मां बनने वाली है और दोनों ने पहले ही चुपचाप शादी कर ली थी।
इस सनसनीखेज घटनाक्रम के बाद मंडप का माहौल गर्मा गया। लड़की पक्ष ने बिना किसी देरी के शादी से इनकार कर दिया और बारात बिना फेरे लिए शर्मिंदगी के साथ लौट गई। बैंड-बाजा थम गया, गीत-संगीत खामोश हो गया, और सपनों का मंडप वीरान रह गया।
युवती की मां ने सोनपुर थाना में आवेदन देकर दूल्हे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शादी की तैयारियों में खर्च हुए लगभग तीन लाख रुपये और दी गई सोने की चेन की वापसी की भी मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



