छपरा से गोंदिया के लिए चलेगी त्यौहार स्पेशल ट्रेन, भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दी सौगात

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 08895/08896 गोंदिया-छपरा-गोंदिया त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन गोंडिया से 03 एवं 04 नवम्बर, 2024 दिन रविवार एवं सोमवार को तथा छपरा से 04 एवं 05 नवम्बर, 2024 दिन सोमवार एवं मंगलवार को 02 फेरों के लिये किया जायेगा ।
08895 गोंदिया-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी 03 एवं 04 नवम्बर, 2024 दिन रविवार एवं सोमवार को गोंडिया से 20.00 बजे प्रस्थान कर डोंगरगढ़़ से 20.58 बजे, राजनांदगांव से 21.22 बजे, दुर्ग से 22.10 बजे, रायपुर से 23.05 बजे, भाटापारा से 23.55 बजे, दूसरे दिन उसलापुर से 01.10 बजे, पेंड्रा रोड से 02.28 बजे, अनूपपुर से 03.07 बजे, शहडोल से 03.50 बजे, उमरिया से 04.45 बजे, कटनी से 06.50 बजे, मैहर से 07.35 बजे, सतना से 08.03 बजे, मानिकपुर से 10.02 बजे, शंकरगढ़ से 10.41 बजे, प्रयागराज से 12.05 बजे, बनारस से 13.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.30 बजे तथा बलिया से 16.45 बजे छूटकर छपरा 19.00 बजे पहुंचेगी।
छपरा से 2 फेरों के लिए चलेगी
वापसी यात्रा में 08896 छपरा-गोंदिया त्यौहार विशेष गाड़ीे 04 एवं 05 नवम्बर, 2024 दिन सोमवार एवं मंगलवार को छपरा से 22.15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 23.25 बजे, दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 00.25 बजे, बनारस से 02.10 बजे, प्रयागराज से 04.00 बजे, शंकरगढ़ से 04.52 बजे, मानिकपुर से 06.30 बजे, सतना से 07.40 बजे, मैहर से 08.07 बजे, कटनी से 09.25 बजे, उमरिया से 11.00 बजे, शहडोल से 12.04 बजे, अनूपपुर से 12.44 बजे, पेंड्रा रोड से 13.26 बजे, उसलापुर से 15.40 बजे, भाटापारा से 16.28 बजे, रायपुर से 17.45 बजे, दुर्ग से 18.55 बजे, राजनांदगांव से 19.18 बजे तथा डोंगरगढ़ से 19.43 बजे छूटकर गोंदिया 22.30 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



