पटना में किन्नरों ने मनाया प्रेम रंग महोत्सव, बोले— हम प्रेमी हैं, अपराधी नहीं

पटना। वेलेंटाइन डे के अवसर पर 14 फरवरी को पटना में लवर्स प्राइड परेड (प्रेम रंग महोत्सव) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रेम की सामाजिक स्वीकार्यता को बढ़ावा देना और प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा और समर्थन प्रदान करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत सतरंगी दोस्ताना रेस्टोरेंट से हुई, जहां से प्रतिभागियों ने गांधी मैदान का चक्कर लगाते हुए प्रेम और समानता का संदेश दिया। जुलूस में महिला, पुरुष और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रेम की आज़ादी और सुरक्षा पर ज़ोर
इस आयोजन का नारा था— प्रेमी हैं, अपराधी नहीं! आयोजकों ने कहा कि समाज में आज भी प्रेम को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जाता, जिससे प्रेमी जोड़ों को प्रताड़ना, हिंसा और यहां तक कि हत्या तक का सामना करना पड़ता है। इस मुद्दे पर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए इस परेड का आयोजन किया गया।
एचआईवी/एड्स जागरूकता पर भी चर्चा
इस कार्यक्रम को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी का भी सहयोग मिला। परेड में एचआईवी/एड्स से बचाव और ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर भी चर्चा की गई।
संयोजक रेशमा प्रसाद ने दिया प्रेम का संदेश
कार्यक्रम में रेशमा प्रसाद संयोजक के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ सुमन मित्रा, मानसी अग्रवाल, अवंतिका, अनुप्रिया सिंह, कुसुम, मन्नत जरीन, पिंकी, आरती समेत हजारों लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम की थीम “उमड़ते 100 करोड़” पर आधारित थी, जो इस आयोजन को एक नए स्तर पर ले जाने का प्रयास था। मीडिया का भी इस आयोजन में भरपूर सहयोग मिला, जिससे समाज में प्रेम की स्वीकृति और समानता का संदेश और अधिक प्रभावी रूप से पहुंच सका।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



