छपरा। सारण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पिता-पुत्र समेत कुल तीन लोग शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन देसी हथियार, पांच जिन्दा कारतूस, दो खोखा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
व्हाट्सएप चैट से खुला राज
नगर थाना की गश्ती टीम द्वारा नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक को संदेह के आधार पर रोका गया और पूछताछ के दौरान उसकी मोबाइल जांच की गई। युवक की पहचान इंतेखाब खान (पिता – मेराजुद्दीन उर्फ गुड्डु खान, निवासी नई बाजार, थाना भगवानबाजार) के रूप में हुई। जांच में इंतेखाब के व्हाट्सएप में अवैध हथियारों की तस्वीरें और चैट मिले। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह, उसका पिता और एक अन्य व्यक्ति मिलकर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करते हैं।
किशन जयसवाल के घर से कट्टा व कारतूस बरामद
इंतेखाब की निशानदेही पर नगर थाना पुलिस ने कटहरी बाग निवासी किशन जयसवाल (पिता – संजय जयसवाल) के घर छापेमारी की। वहां से दो देसी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस और एक मिसफायर कारतूस बरामद किया गया। किशन ने पूछताछ में बताया कि ये हथियार उसे इंतेखाब और उसके पिता गुड्डु खान ने सप्लाई किए हैं, जिन्हें वह बेचने वाला था।
गुड्डु खान के घर से खोखा बरामद
इसके बाद पुलिस ने भगवानबाजार थाना की सहायता से गुड्डु खान के घर छापेमारी की, जहां से दो फायर किए गए खोखा बरामद किए गए। साथ ही किशन जयसवाल के घर दोबारा छापेमारी कर एक देसी पिस्टल और दो और जिन्दा कारतूस भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता
- मेराजुद्दीन खान उर्फ गुड्डु खान – पिता स्व. सेराजुद्दीन खान, निवासी – नई बाजार, थाना भगवानबाजार, सारण
- इंतेखाब खान – पिता मेराजुद्दीन खान उर्फ गुड्डु खान, निवासी – नई बाजार, थाना भगवानबाजार, सारण
- किशन जयसवाल – पिता संजय जयसवाल, निवासी – कटहरी बाग, थाना नगर, सारण
बरामद सामान की सूची
- देसी कट्टा – 02
- देसी पिस्टल – 01
- जिन्दा कारतूस – 05
- खोखा – 02
- मोटरसाइकिल – 01
- मोबाइल फोन – 01
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नगर थाना कांड संख्या 448/25, दिनांक 30.07.25, अंतर्गत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
छापेमारी में शामिल पुलिस टीम
- नगर थाना प्रभारी व टीम
- भगवानबाजार थाना प्रभारी व टीम
- जिला आसूचना इकाई, सारण
- विशेष बाइक गश्ती दल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरे गिरोह की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है और हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही और गिरफ्तारी कर सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 26, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
- November 26, 2026छपराJob Mela: सारण में 2 दिसंबर को सजेगा नौकरियों का बाजार, 27,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी; 10वीं पास से बीटेक तक को मौका
- November 26, 2026छपरासोनपुर मेले में बकरियों और भेड़ों की भी खूब हो रही खरीद-बिक्री, 1.85 लाख रुपये तक पहुंची कीमत
- November 26, 2026क्राइमChhapra Crime News: प्रेम प्रसंग के पुराने विवाद में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिता भी गंभीर रूप से घायल



