जनसुराज से ई. चांदनी प्रकाश ने दिया इस्तीफा, बड़े राजनीतिक दल में होंगी शामिल

छपरा। बिजनेस से राजनीति में कदम रखने वाली इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने जन सुराज से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुहिम जन सुराज में शामिल हुई थी। छपरा नगर निगम मेयर चुनाव के दौरान उन्होंने जनसुराज का दामन थामा था। इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने छपरा नगर निगम के मेयर पद पड़ चुनाव मैदान में उतरी थी। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विचारों और कार्यों से प्रभावित होकर इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने सदस्यता ली थी।
जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह कहकर पार्टी ज्वाइन कराया था कि मेयर चुनाव में जनसुराज समर्थन करेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हलांकि इस चुनाव में चाँदनी प्रकाश जीत दर्ज नहीं कर पायी। अब चाँदनी प्रकाश ने जन सुराज से इस्तीफा दे दिया है। अब सोशल वर्कर इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
चर्चा है कि छपरा विधानसभा सभा चाँदनी प्रकाश चुनाव लड़ सकती है। हलांकि किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। चर्चा है कि बहुत जल्द इंजीनियर चांदनी प्रकाश बिहार के एक बड़े राजनीतिक दल में शामिल हो सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







