अब छपरा में जाम से मिलेगी मुक्ति, शहर में लगाए जाएंगे ट्रैफिक सिग्नल

छपरा: छपरा के लोगों को अब जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। बिहार सरकार ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हाल ही में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में छपरा सहित छह अन्य शहरों में ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। इन शहरों में छपरा के अलावा गया, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर भी शामिल हैं।
इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 487 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। राज्य के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इस परियोजना के तहत इन नगर निगम क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इसके लिए बेल्ट्रॉन को जिम्मेदारी दी गई है और इस परियोजना की योजना बनाने के लिए आईआईटी रूड़की से परामर्श लिया गया है।
मंत्री ने यह भी बताया कि इस परियोजना से इन शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा, जिससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे स्मार्ट सिटी में पहले ही ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, और अब बाकी शहरों में भी यही व्यवस्था लागू की जाएगी।
पूर्णिया और दरभंगा में आधुनिक बस टर्मिनल
इसके अलावा, पूर्णिया और दरभंगा में आधुनिक बस टर्मिनल के निर्माण को भी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। पूर्णिया में 56.03 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण राज्य सरकार के उपक्रम बुडको द्वारा किया जाएगा, जबकि दरभंगा में 83.78 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डा बनाया जाएगा।
सूबे की राजधानी पटना में कारगिल चौक से एनआईटी मोड़ तक 2.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर का कार्य अंतिम चरण में है। मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इस फ्लाईओवर के खुलने से अशोक राजपथ पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और वाहनों की आवाजाही में आसानी होगी।
यह परियोजना राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



