Double Decker Bus: गंगा पथ पर दौड़ती डबल डेकर बस बनी सुपरहिट, राजधानी में बढ़ा वॉटरफ्रंट टूरिज्म का क्रेज
अबतक 2 हजार से अधिक लोग कर चुके हैं सवारी

पटना। पटना के मरीन ड्राइव पर चलाई जा रही डबल डेकर बस लगातार लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पटना के स्थानीय निवासी और पर्यटक इस सेवा का भरपूर लुफ्त उठा रहे हैं, साथ ही तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की यह पहल लोगों को काफी भा रही है। जेपी गंगा पथ पर दीघा घाट से कंगन घाट तक की सैर, ऊपरी डेक से 360 डिग्री का नजारा, हवा का झोंका और ऐतिहासिक स्थलों का दीदार इसे बेहद खाश बना रही है।
यात्री विवरण और अबतक की आय
बिहार पर्यटन विकास निगम से मिली जानकारी के अनुसार जेपी गंगा पथ पर चल रही डबल डेकर बस में अबतक दो हजार दो सौ 45 पर्यटक सैर कर चुके हैं। जिससे विभाग को 2 लाख 14 हजार 900 रूपए राजस्व प्राप्त हुआ है।
बस और इसकी खासियत
इस डबल डेकर बस में 40 सीटें हैं, जिनमें 20 वातानुकूलित सीटें नीचे वाले डेक पर और 20 सीटें ऊपरी डेक पर हैं। इसमें टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक गाइड भी है, जो पर्यटकों को रास्ते के दर्शनीय स्थलों की जानकारी देता है। इसका प्रति व्यक्ति का एक तरफ का किराया 50 रुपए जबकि दोनों तरफ का किराया प्रति व्यक्ति 100 रुपए निर्धारित है।
शाम पांच बजे से रात दस बजे तक होता है परिचालन
यह बस फिलहाल शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलाई जाती है। यह दीघा से जे.पी. गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराती है। ठंड के समय में बस का परिचालन सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक की जाएगी, जिससे पर्यटक ठंडी में सूरज की हलकी गर्मी के साथ गंगा पथ की सैर का आनंद उठा सकेंगे।
डबल डेकर बसों की संख्या में होगी वृद्धि
विभागीय अधिकारियों का कहना है, कि बस के सफल संचालन और लोगों से अच्छा रिस्पांस मिला तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल, एक बस संचालित है। इसमें एक बार में कुल 40 लोग सवार होकर मरीन ड्राइव का लुफ्त उठा रहें है। बता दें कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की तरफ से सितंबर महीने में डबल डेकर बस की शुरुआत की गई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







