Raod Construction: पुरातात्विक स्थल चिरांद तक पहुँचने के लिए गंगा किनारे बनेगा नया सड़क मार्ग
जिलाधिकारी ने विकास को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

छपरा: सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें चिरांद पुरातात्विक स्थल और करिंगा मकबरा को विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में चिरांद तक पहुँचने हेतु दो मार्गों पर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। पहला – गंगा नदी के किनारे एक नए संपर्क मार्ग का निर्माण, और दूसरा – पुराने जीर्ण-शीर्ण पथ की मरम्मत कर वैकल्पिक मार्ग के रूप में पुनः उपयोग में लाना। जिलाधिकारी ने दोनों मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत करने को कहा।
‘चिरांद महोत्सव’ आयोजित करने का प्रस्ताव :
साथ ही चिरांद पुरातात्विक स्थल के समीप स्थित खाली भूमि के भू-अर्जन के लिए रैयतों से संवाद स्थापित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी राष्ट्रीय पुरातत्व दिवस (10 दिसंबर 2025) के अवसर पर ‘चिरांद महोत्सव’ आयोजित करने का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा जाए।
संपर्क मार्ग विकसित करने की योजना पर भी चर्चा:
इसी क्रम में करिंगा मकबरा को मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु नया संपर्क मार्ग विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने रैयतों से वार्ता कर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके अतिरिक्त, मकबरे के आस-पास की जमाबंदी रद्दीकरण की कार्रवाई भी शीघ्र आरंभ करने का निर्देश दिया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर समाहर्ता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), उप समाहर्ता(भूमि सुधार) और अंचलाधिकारी (सदर) समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







