सारण में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को DM ने किया सम्मानित

छपरा। इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सारण जिला के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। प्रेक्षा गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमन समीर ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इंटरमीडिएट के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में जिला में प्रथम दस स्थान पाने वाले छात्रों-छात्राओं को अलग अलग सम्मानित किया गया। उनके अभिभावकों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई में हर संभव सहयोग देने को कहा। श्री समीर ने कई छात्रों एवं छात्राओं से उनके कैरियर को लेकर भविष्य की योजनाओं के पूछताछ किया तथा आवश्यक परामर्श भी दिया।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त,जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के सभी डीपीओ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







