सारण में बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत 1344 लाभुकों को मिला अनुदान राशि

छपरा। बिहार राज्य के लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लघु उद्यम की स्थापना हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख रुपये का अनुदान तीन अलग अलग किश्तों में दिया जाना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत वर्त्तमान वित्तीय वर्ष हेतु चयनित लाभुकों के प्रथम किश्त की राशि के भुगतान का शुभारंभ किया गया।
इस योजना के तहत सारण जिला में वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में 1344 लाभुकों को स्वीकृति दी गई है। इसमें सामान्य श्रेणी के 197, पिछड़ा वर्ग के 412, अति पिछड़ा वर्ग के 466, अनुसूचित जाति वर्ग के 243 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 26 लाभुक शामिल हैं।
इन लाभुकों को प्रथम किश्त के रूप में 50 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। लघु उद्यम की स्थापना में इस राशि का उपयोग कर उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करने के बाद द्वितीय किश्त के रूप में 1 लाख रुपये की राशि दी जायेगी।
इस राशि की उपयोगिता के आधार पर तृतीय एवं अंतिम किश्त के रूप में 50 हजार रुपये की राशि लाभुक को दी जायेगी।
इस योजना के राज्य स्तर पर आज औपचारिक शुभारंभ के उपरांत जिलाधिकारी अमन समीर ने जिला के चयनित लाभुकों में से सांकेतिक रूप से 2 लाभुकों के बीच 50 हजार रुपये की प्रथम किश्त की राशि का चेक वितरित किया। उन्होंने लाभुकों से उनके द्वारा स्थापित किये जा रहे उद्यम के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सारण भी उपस्थित थीं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



