छपरा में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस का शिकांजा, 19 वाहनों से 34 लाख का जुर्माना

छपरा । सारण जिला प्रशासन और पुलिस ने अवैध बालू परिवहन और ओवर लोडिंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 19 वाहन जप्त किए गए और 34 लाख 61 हजार 399 रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया।
विशेष अभियान के दौरान सारण जिले के विभिन्न थानों में 7 कांड दर्ज किए गए और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में 16 ट्रक, 2 ट्रैक्टर, 1 मोटरसाइकिल और 7920 घनफीट अवैध बालू जप्त किया गया।
सारण जिला प्रशासन और पुलिस ने अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त बालू माफियाओं और कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की। सारण जिला प्रशासन और पुलिस आगे भी अभियान जारी रखेगी।
विशेष अभियान में सारण जिलान्तर्गत अवैध बालू परिवहन, भण्डारण एवं ओभर लोडिंग में संलिप्त कुल 19 वाहनों को जप्त कर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग के द्वारा 34,61,399 ;चौतिस लाख एक्सठ हजार तीन सौ निन्यानवेद्ध से अधिक जुर्माना राशि वसूल की गई। विभिन्न थानों ( रिविलगंज, सोनपुरए मुफ्फसिल, बनियापुर, गौरा, डोरीगंज, नगर थाना) में 07 कांड दर्ज कर 02 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विशेष अभियान के दौरान की गई कार्रवाई:
1. कांड दर्जः- 07
2. कुल गिरफ्तार अभियुक्तः- 02
3. जप्त ट्रकः- 16
4. जप्त ट्रैक्टरः- 02
5. मोटरसाईकिलः- 01
6. जप्त अवैध बालूः- 7920 घनफीट
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 9, 2026छपराSHO Suspended: सारण SSP का बड़ा एक्शन, कर्तव्यों प्रति लापरवाह 3 थानेदारों को किया सस्पेंड
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार



