
पटना। बिहार के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के कारण सोमवार को राज्य के कम से कम नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर पहुंच गया। बिहार के मुख्य सचिव ने अत्यधिक गर्मी एवं लू की स्थिति की समीक्षा के लिए आपातकालीन प्रबंधन समूह की बैठक आहूत की जिसमें जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग आदि के सचिव/प्रधान सचिव/अपर मुख्य सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस बैठक में भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक द्वारा वर्तमान में तापमान की स्थिति एवं अगले 15 दिनों में तापमान में परिवर्तन की स्थिति के संबंध में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिनों में सामान्य तापमान से 30-35 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की संभावना है पर पिछले वर्ष की तुलना में अधिक दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी नहीं होगी।
बैठक के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के द्वारा पशुओं के पेयजल के लिए पर्याप्त कैटल ट्रफ की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। अन्य विभागों के द्वारा भी भीषण गर्मी एवं लू से निपटने के लिए की गई पूर्व तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया तथा पेयजल संकट होने पर आकस्मिक योजना की जानकारी दी गई।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को भीषण गर्मी एवं लू से निपटने के लिए तैयार रहने तथा सभी आवश्यक पूर्व तैयारी कर लेने का निर्देश दिया। बिहार के शेखपुरा जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 41.2 डिग्री सेल्सियस, खगड़िया में 40.9 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर, बांका और नवादा में 40.7 डिग्री सेल्सियस, डेहरी (रोहतास) में 40.2 डिग्री सेल्सियस, गया और मोतिहारी में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर था जिसमें मधुबनी 39.9 डिग्री सेल्सियस, जमुई 39.7 डिग्री सेल्सियस, जीरादेई (सीवान) और वाल्मिकी नगर 39.4 डिग्री सेल्सियस, पटना 39.3 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर 39 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं। आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



