छपरा में डीजे बजाने को लेकर हुई विवाद, 6 राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत

छपरा। छपरा में होली पर्व के दौरान डीजे बजाने को लेकर उत्पन्न हुई विवाद में 6 राउंड फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। घटना छपरा शहर से सटे रिवीलगंज थाना क्षेत्र के नवीगंज जान टोला गांव में हुई है। जहां डीजे बजाने को लेकर उत्पन्न हुई विवाद में मारपीट तथा कट्टा से 5 से 6 राउंड फायरिंग की घटना हुई है।
स्वर्गीय रामेश्वर चौधरी के पुत्र लालबाबू चौधरी को उनके पड़ोसी रमेश चौधरी व अन्य लोगों के द्वारा मिलकर लाठी डंडे और रोड से सर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया गया और इस घटना के दौरान रमेश चौधरी के द्वारा कट्टा से 6 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रिवीलगंज थाने की पुलिस के द्वारा घटनास्थल से एक मिसफायर कारतूस दो खोखा को बरामद किया गया तथा आरोपी रमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीगंज जान टोला गांव निवासी हरचंद चौधरी उर्फ चंदन चौधरी के पुत्र रमेश चौधरी के रूप में की गई है।
इस घटना के संबंध में रिवीलगंज थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



