काँग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने महाराजगंज के विभिन्न गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान

छपरा। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह ने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 बेहद निर्णायक है. यह देश की तस्वीर बदलने वाला है और 10 साल का विषकाल खत्म होने वाला है. इसलिए हम महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की जनता से आग्रह करेंगे कि महाराजगंज और देश की बदहाली को खत्म करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करिये और कांग्रेस के हाथ छाप को चुने. मुझे बेटे के रूप में आशीर्वाद स्वरूप अपना एक – एक मत देकर सेवा का मौका दीजिए.
उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तब श्री राहलु गाँधी जी युवा न्याय के संकल्प के साथ रोजगार देंगे, जिसका फायदा महाराजगंज के युवाओं को भी मिलेगा. उसी तरह अगले साल जब राज्य में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी, तब वे भी राज्य में युवाओं को नौकरी देंगे. जब युवाओं की बेरोजगारी दूर होगी, तब बदहाली का अंत होगा और खुशहाली आएगी.
आकाश कुमार सिंह ने महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी निशाने पर लिया और कहा कि मैंने अब तक ४५० से अधिक गाँवों का दौरा किया है, लेकिन कहीं भी विकास नहीं दिख रहा है. सडकें ख़राब हैं. किसानों की हालत सही नहीं है. महंगाई चरम पर है. युवा बेरोजगार हैं. स्थिति इस लोकसभा की सही नहीं है. अगर यहाँ के साथ के 10 सालों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जायेगा, तो उसमें यही आएगा कि जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सांसद की जिम्मेवारी निभाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं. यहाँ तक कि इन 10 सालों में उनका जनता से सोशल कनेक्ट भी खत्म है. यही वजह है कि जहाँ भी जाता हूँ, वहां महाराजगंज की जनता में अपने सांसद के प्रति आक्रोश दिखता है. इससे स्पष्ट है कि महाराजगंज में बदलाव की लहर है और आगे हम लोगों को मतों के मार्जिन को बढ़ाने के लिए काम करना है.
उक्त बातें आज उन्होंने महाराजगंज विधानसभा अंतर्गत महाराजगंज प्रखंड के हजपुरवा पंचायत, सारंगपुर पंचायत सकरा बाज़ार, शिवदह पंचायत मिश्रवलिया पोखर, माधोपुर पंचायत चांदपुर बाज़ार, बलिया पंचायत गौर बाज़ार, पोखरा बाज़ार, आकाशी मोड़, कसदेवड़ा पंचायत, रिसौरा बाज़ार, हवा श्री जयराम यादव के पास, धोव बलिया बाजार, देवरिया पटेढी जोगी बाबा स्थान, सिकटिया, दलपतपुर, बलऊ पंचायत, लेरुवा बाजार, पिपरा खुर्द और तककीपुर में जन सम्पर्क कर कही और कांग्रेस के हाथ छाप पर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर महाराजगंज भेजा है, इसलिए जनता से आशीर्वाद लेने आये हैं. आकाश प्रसाद सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार का मेनिफेस्टो राहुल गाँधी जी, लालू यादव जी, तेजस्वी यादव जी व गठबंधन दल के अन्य नेताओं ने मिलकर बनायीं है. इस मेनिफेस्टो को आज घर – घर पहुँचाने की जरूरत है. आकाश कुमार सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार अग्निवीर जैसी देश विरोधी योजना को खत्म करने का काम करेगी. इसके अलावा किसानों की एमएसपी दुगनी करने वाली है. महिलाओं के खाते में एक लाख देने वाली है. ऐसी कई नीतियाँ हैं, जिसका लाभ जनता को सीधे तौर पर मिलेगा. इसलिए याद रखिये हाथ ही बदलेगा हालत. तो आईये कांग्रेस को चुनिए और हाथ छाप पर जमकर मतदान करिए.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



