ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया

छपरा जिले के जलालपुर प्रखंड के अनवल गांव में स्थित पीसीएस स्कूल के प्रांगण में रविवार को श्री अनिकादिती फाउंडेशन के द्वारा ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन किया. इस मौके सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप कुमार, रेस्मा कुँअर पंकज कुमार, बबलू सिंह, संगीता कुमारी, अराधना कुमारी, प्रियंका कुमारी, रजनी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उसके बाद ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई ट्रेनिंग सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इसके बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया की गरीब लड़कियों के लिए बनेगा सहारा ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनेगी लड़कियां एवं महिलाए।
इसका मुख्य उदेश्य यही है की ग्रामीण क्षेत्र की कमजोर गरीब महिलाओं को ट्रेनिंग दे कर उसको रोजार दिया जाएगा. इसमें मिनिमम फीस में ट्रेनिंग दिया जाएगा. ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई ट्रेनिंग सेंट में ट्रेनिंग के बाद रोजगार दिया जाएगा। और घर पर ही श्री अनिकादिती फाउंडेशन के द्वारा कपड़ा पहुंचाया जाएगा और जो मार्केट में जिस कपड़ा का सिलाई का रेट है वो उनके खाते में जाएगा। महिलाओं और लड़कियों को कही आने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी घर बैठे वो काम कर अपना घर चला सकती है।
इस मौके पर प्रदीप कुमार, रेस्मा कुँअर पंकज कुमार, बबलू सिंह, संगीता कुमारी, अराधना कुमारी, प्रियंका कुमारी, रजनी कुमारी, इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



