छपरा में बच्चों ने दादा का बिछावन कर दिया गंदा, तो  गला दबाकर कर दी उसकी माँ की हत्या

क्राइम छपरा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा। सारण में विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना तरैया थाना क्षेत्र के चंचलीया गांव का है। मृतका की पहचान रेनू देवी पति लखविंदर साहनी के रूप में हुआ है। हत्या के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहा से पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।विवाद का कारण छोटे बच्चों द्वारा बिछावन गंदा करना बताया जा रहा है। जिसके बाद ससुर और पतोहू में विवाद बढ़ गया। और देर रात मारपीट किया गया। शनिवार को शव बरामद हुआ है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतका के पिता ने बताया कि मृतका के साथ आए दिन मारपीट और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता था। जिसको लेकर कई बार पंचायत और समझौता हो चुका है।।शुक्रवार शाम में मृतका के बच्चों द्वारा ससुर रूपन साहनी के बिछावन पर गंदे पैर चढ़ जाने से विवाद उत्त्पन्न हो गया।

जिसके बाद मृतिका रेणु देवी से मारपीट किया गया। बढ़ते विवाद के बीच दोनो पक्ष द्वारा फोन पर समझौता हुआ। लेकिन शनिवार को पड़ोसियों द्वारा मौत की सूचना दी गई। तरैया स्थित चंचलिया पहुचने पर शव घर के आंगन से बरामद हुआ। मृतका के गर्दन पर गहरे जख्म के निशान है। जिससे प्रतीत ह9 रहा है कि महिला का हत्या कर शव को रख ससुराल वाले फरार हो गए है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए तरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के चंचलीया से एक विवाहिता का शव बरामद किया गया है । मृतका के मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इस मामले में मृतका के पति की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।