JioTag Air: बाइक से लेकर कुत्ते तक को कर सकेंगे ट्रैक, फोन पर मिलेगी लाइव लोकेशन

टेक डेस्क। JioTag की अपार सफलता के बाद जियो ने JioTag Air को भारत में लॉन्च किया है। JioTag Air के साथ एक बड़ा फीचर यह है कि यह Apple Find My नेटवर्क के साथ भी काम करता है यानी आप आईफोन भी ट्रैक कर सकते हैं। पहले वाले वर्जन में ऐसा नहीं था। JioTag Air का इस्तेमाल पर्स, वॉलेट, सामान, बैग, कार, बाइक और पालतू जानवरों को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है।
JioTag Air की कीमत
JioTag Air को 1,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है और इसे जियोमार्ट के अलावा अमेजन, रिलायंस स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसे ब्लू, ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध कराया गया है।
JioTag Air की स्पेसिफिकेशन
JioTag Air दो ट्रैकिंग एप्स को सपोर्ट करता है जिनमें एंड्रॉयड और आईफोन शामिल हैं। JioTag Air एंड्रॉयड 9 और उसके बाद के वर्जन और iOS 14 और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करेगा। इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है और इसमें इन-बिल्ट स्पीकर भी है। इसका कुल वजन 10 ग्राम है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिल रही है। JioTag Air के बॉक्स में एक एक्स्ट्रा बैटरी मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



