छपरा के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज ने रचा इतिहास, NQAS के स्टेट रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

• एनक्यूएएस के तहत राज्य स्तर से हुआ प्रमाणीकरण
• बिहार में सबसे अधिक 92.80 प्रतिशत मिला अंक
• अब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए किया जायेगा आवेदन
छपरा। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले छपरा के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता आवश्वासन मानक के राज्य स्तरीय रैंकिंग में पूरे राज्य में टॉप किया है। यूपीएचसी मासूमगंज को पूरे राज्य में सबसे अधिक 92.80 प्रतिशत अंक मिला है। इसके साथ हीं यह स्वास्थ्य केंद्र अब राष्ट्रीय गुणवत्ता आवश्वासन मानक के तहत राज्य स्तर से सर्टिफाइड हो गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी एसुरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन के लिए अस्पतालों का 12 मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है।
जिसके अंतर्गत मरीज संतुष्टि,संक्रमण नियंत्रण, क्लिनिकल सर्विसेस,सेवा प्रदायगी,सपोर्ट सर्विसेस, इनपुट, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों का मूल्यांकन किया जाता है। जो इन सभी मूल्यांकन पर पास होता है उसे ही एनक्वास का सर्टिफिकेट दिया जाता है। यूपीएचसी मासूमगंज की सफलता एक टीम प्रयास का परिणाम है। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और समर्पण ने इसे इस मानक को प्राप्त करने में सक्षम बनाया।
इन बिन्दुओं पर किया गया था मूल्यांकन:
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। इस मान्यता ने हमें यह साबित करने का अवसर दिया कि हमारे स्वास्थ्य सेवाएं उच्चतम मानकों पर खरा उतरती हैं। हम आने वाले समय में भी गुणवत्ता को बनाए रखते हुए मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज में जनरल क्लीनिक, मेटरनल हेल्थ, न्यू बॉर्न एंड चाइल्ड हेल्थ, टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग, संचारी रोग, गैर संचारी रोग, आउटरीच, फार्मेसी, लैबोरेट्री, ड्रेसिंग रूम और इमरजेंसी, जेनरल एडमिनिस्ट्रेशन, वेस्ट मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिीसिटी लोड असेसमेंट किया गया था।
टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं 92.80 प्रतिशत अंक:
डीपीसी रमेशचंद्र कुमार ने कहा कि यूपीएचसी मासूमगंज को मिले 92.80 प्रतिशत अंक स्वास्थ्य केंद्र की टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं। यहां मरीजों को इलाज से लेकर इलाज के बाद की देखभाल तक हर सेवा में उच्चतम मानकों का पालन किया जाता है।
केंद्र में रोगी सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, चिकित्सीय गुणवत्ता, और मरीजों के लिए उपलब्ध सहायक सेवाओं के सभी मानक पूरी तरह से परखे गए और पास हुए हैं। इसके अलावा, यहां अस्पताल की स्वच्छता, अस्पताल में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा उपकरणों की कार्यक्षमता भी सुनिश्चित की जाती है।
इन पदाधिकारियों और कर्मियों का योगदान रहा महत्वपूर्ण:
छपरा के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज को राष्ट्रीय गुणवत्ता आवश्वासन मानक के तहत प्रमाणीकरण कराने में आरपीएम प्रशांत कुमार, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार, डीपीसी रमेशचंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एचएन प्रसाद, सभी स्टाफ नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों का योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है।
स्वास्थ्य कर्मियों के कंधों पर गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखने की जिम्मेदारी:
सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार स्वास्थ्य कर्मियों के कंधों पर गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखने और लोगों के लिए सेवाओं में सुधार करने की अधिक जिम्मेदारी लाएगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से कर्मचारियों के कौशल में सुधार होगा, जिससे बेहतर मानकों पर रोगी देखभाल सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अब यूपीएचसी मासूमगंज को नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 17, 2026छपरा शहर में नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़की MLA छोटी कुमारी, अधिकारियों को लगायी फटकार
करियर – शिक्षाMay 17, 2026JPU Chhapra: जेपीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन शुरू, 50 हजार सीटों पर होगा दाखिला
क्राइमMay 17, 2026Cbyer Crime: बिहार में साइबर गैंग पर बड़ा वार, 1200 फर्जी बैंक खाते सील
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी



